संज्ञा प्रकरण: महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी (MCQ)

1. व्याकरण शास्त्र में ‘इत्’ संज्ञा करने वाला सूत्र कौन-सा है? (A) अदर्शनं लोपः (B) हलन्त्यम् (C) तस्य लोपः (D) आदि रन्त्येन सहेता

उत्तर: (B)

2. ‘अदर्शनं लोपः’ सूत्र से किसकी संज्ञा होती है? (A) इत् संज्ञा (B) संयोग संज्ञा (C) लोप संज्ञा (D) संहिता संज्ञा

उत्तर: (C)

3. प्रत्याहार बनाने वाला सूत्र है: (A) हलन्त्यम् (B) तस्य लोपः (C) आदिरन्त्येन सहेता (D) सवर्ण संज्ञा

उत्तर: (C)

4. ‘उच्चैरुदात्तः’ सूत्र से किसकी संज्ञा होती है? (A) उदात्त (B) अनुदात्त (C) स्वरित (D) अनुनासिक

उत्तर: (A)

5. ‘तुल्यास्यप्रयत्नं सवर्णम्’ सूत्र है: (A) संज्ञा सूत्र (B) परिभाषा सूत्र (C) विधि सूत्र (D) नियम सूत्र

उत्तर: (A)

6. ‘अच्’ प्रत्याहार में कितने स्वर आते हैं? (A) 7 (B) 9 (C) 11 (D) 13

उत्तर: (B)

7. ‘लृ’ वर्ण के कुल कितने भेद होते हैं? (A) 18 (B) 12 (C) 30 (D) 8

उत्तर: (B)

8. ‘सुप्तिङन्तं पदम्’ सूत्र से संज्ञा होती है: (A) संयोग संज्ञा (B) पद संज्ञा (C) संहिता संज्ञा (D) सवर्ण संज्ञा

उत्तर: (B)

9. तालु आदि स्थानों के निचले भाग से उच्चरित स्वर क्या कहलाता है? (A) उदात्त (B) अनुदात्त (C) स्वरित (D) दीर्घ उत्तर: (B)

10. व्यंजन वर्णों का ‘आभ्यन्तर प्रयत्न’ होता है: (A) विवृत (B) संवृत (C) स्पृष्ट (D) ईषद्विवृत उत्तर: (C)

11. ‘संयोग’ संज्ञा का सूत्र है: (A) हलोऽनन्तराः संयोगः (B) सुप्तिङन्तं पदम् (C) परः सन्निकर्षः संहिता (D) हलन्त्यम् उत्तर: (A)

12. ‘संहिता’ संज्ञा का मुख्य प्रयोजन क्या है? (A) समास (B) कारक (C) सन्धि (D) प्रत्यय

उत्तर: (C)

13. ‘क’ से ‘म’ तक के वर्णों की कौन सी संज्ञा होती है? (A) अन्तस्थ (B) ऊष्म (C) स्पर्श (D) स्वर

उत्तर: (C)

14. ‘अ’ वर्ण के कुल कितने भेद होते हैं? (A) 12 (B) 18 (C) 30 (D) 21

उत्तर: (B)

15. ह्रस्व ‘अ’ का आभ्यन्तर प्रयत्न क्या है? (A) विवृत (B) संवृत (C) स्पृष्ट (D) ईषत्स्पृष्ट

उत्तर: (B)

16. ‘य, व, र, ल’ वर्णों की कौन सी संज्ञा है? (A) स्पर्श (B) ऊष्म (C) अन्तस्थ (D) स्वर

उत्तर: (C)

17. माहेश्वर सूत्रों की संख्या कितनी है? (A) 12 (B) 13 (C) 14 (D) 15

उत्तर: (C)

18. ‘इचुयशानां तालु’ के अनुसार ‘श’ का उच्चारण स्थान क्या है? (A) कण्ठ (B) मूर्धा (C) तालु (D) दन्त

उत्तर: (C)

19. ‘अकुहविसर्जनीयानां कण्ठः’ में ‘ह’ का उच्चारण स्थान क्या है? (A) कण्ठ (B) तालु (C) मूर्धा (D) ओष्ठ

उत्तर: (A)

20. ‘एच्’ प्रत्याहार के वर्णों के कितने भेद होते हैं? (A) 18 (B) 12 (C) 30 (D) 14 उत्तर: (B)

Leave a Reply

Discover more from SanskritDom

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading